योगेंद्र साव पर लगे सीसी एक्ट हटाने की मांग

Updated at :09 Dec 2015 6:15 PM
विज्ञापन
योगेंद्र साव पर लगे सीसी एक्ट हटाने की मांग

योगेंद्र साव पर लगे सीसी एक्ट हटाने की मांग हजारीबाग. पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर सीसी एक्ट लगाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने की. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दुर्भावना के तहत योगेंद्र साव पर सीसी […]

विज्ञापन

योगेंद्र साव पर लगे सीसी एक्ट हटाने की मांग हजारीबाग. पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर सीसी एक्ट लगाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने की. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दुर्भावना के तहत योगेंद्र साव पर सीसी एक्ट लगाया गया है. कहा कि बड़कागांव एनटीपीसी द्वारा विस्थापितों पर हो रहे अत्याचार का विरोध योगेंद्र साव करते रहे हैं. 14 अगस्त को विस्थापितों की रैली में जिला प्रशासन ने गोली चलायी थी. जिससे कई रैयत घायल हो गये थे. प्रशासनिक पदाधिकारी व एनटीपीसी के अधिकारियों पर जब विधायक निर्मला देवी ने कोर्ट में मामला दर्ज किया. इसके प्रतिशोध में योगेंद्र साव को सीसी एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया है. कांग्रेस राज्य सरकार से अविलंब योगेंद्र साव पर लगे सीसी एक्ट को वापस लेने की मांग की है. बैठक में वीरेंद्र कु मार सिंह, दिनेश सिंह राठौर, गोविंद राम, राजकुमार यादव, दिनेश सिंह, सलीम रजा, निसार अहमद भोला, नरेश गुप्ता, तोखन रविदास, अमृतेश आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola