तीसरे चरण में 78 प्रतिशत मतदान
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Dec 2015 11:49 PM
विज्ञापन

हजारीबाग : जिले में तीसरे चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया. मतदान शांतिपूर्ण हुआ. कहीं भी री-पोलिंग नहीं हुई. उक्त बातें डीसी मुकेश कुमार ने कही. शनिवार को डीसी ने सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि केरेडारी के सलगा एवं बड़कागांव के गोंदलपुरा पंचायत में दो मुखिया निर्विरोध चुने गये. कहा अंतिम […]
विज्ञापन
हजारीबाग : जिले में तीसरे चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया. मतदान शांतिपूर्ण हुआ. कहीं भी री-पोलिंग नहीं हुई. उक्त बातें डीसी मुकेश कुमार ने कही. शनिवार को डीसी ने सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि केरेडारी के सलगा एवं बड़कागांव के गोंदलपुरा पंचायत में दो मुखिया निर्विरोध चुने गये.
कहा अंतिम चरण की तैयारी कर ली गयी है. अंतिम चरण में शहर व आसपास के क्षेत्र हैं. तीसरे चरण में ओवरऑल 78 प्रतिशत मतदान हुआ. इसमें 81 प्रतिशत महिलाओं ने भाग लिया. 76 प्रतिशत पुरुषों ने भाग लिया. बड़कागांव में सबसे अधिक 79.7 प्रतिशत, केरेडारी में 77.5 तथा इचाक में 76 प्रतिशत मतदान हुआ.
मतदान के दौरान बच्ची का जन्म
स्वास्थ्य केंद्र में हुआ प्रसव : कांडतरी पंचायत के भीम राव की पत्नी का प्रसव उप स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर में हुआ. जबकि उपस्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर में कांडतरी बूथ नंबर 95 का मतदान केंद्र बनाया गया था. महिला ने बच्ची काे जन्म दिया. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










