दोनों वर्गों में चैंपियन रहा एंजिल्स स्कूल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Dec 2015 11:49 PM
विज्ञापन

हजारीबाग : एंजिल्स हाई स्कूल बड़कागांव रोड शंकरपुर में सीबीएसइ सहोदय संस्था की ओर से इंटर लेवल डांस प्रतियोगिता हुई. उदघाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल ने किया. इसमें संस्था से जुड़े विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने नृत्य, नाटिका के माध्यम से भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं देश प्रेम का खूबसूरत मंचन किया. प्रतिभागी विद्यार्थियों ने महाराष्ट्र […]
विज्ञापन
हजारीबाग : एंजिल्स हाई स्कूल बड़कागांव रोड शंकरपुर में सीबीएसइ सहोदय संस्था की ओर से इंटर लेवल डांस प्रतियोगिता हुई. उदघाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल ने किया. इसमें संस्था से जुड़े विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने नृत्य, नाटिका के माध्यम से भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं देश प्रेम का खूबसूरत मंचन किया. प्रतिभागी विद्यार्थियों ने महाराष्ट्र के लोक कला, पर्यावरण, मानवीय संबंध में पड़ रहे दरार, युवतियों व महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर थीम बेस्ड नृत्य व नाटिका का मंचन किया. प्रतिभागियों की प्रस्तुति बड़े कलाकारों की तरह पेश की गयी. जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.
प्रतियोगिता अलग-अलग ग्रुप में हुआ. जूनियर ग्रुप में एंजिल्स स्कूल विजेता एवं डीएवी पब्लिक स्कूल उप विजेता बना. वहीं सीनियर ग्रुप में विजेता का खिताब एंजिल्स हाई स्कूल को मिला.
वहीं जैक एंड जील स्कूल उप विजेता हुआ. निर्णायक की भूमिका अनीता, पुष्पा और राहुल ने निभाया. एंजिल्स स्कूल की निर्देशिका निशा जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चियों की प्रतिभा में निखार आता है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अभिजीत कुमार, सोनू, दीनबंधु निराला, स्वाती अग्रवाल, नैना श्रीवास्तव, राणा करैशी, अनिल कुमार, गुड्डू, आश्विनी, भोला पासवान समेत स्कूल के शिक्षक एवं कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










