दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

Updated at :05 Dec 2015 11:48 PM
विज्ञापन
दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

हजारीबाग : हजारीबाग-बरही पथ एनएच 33 पर स्थित नगवां सिवाने नदी पुल के निकट सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. जबकि उसके पति दुर्घटना में घायल हो गये. मृतका देवंती देवी (पति बाबूलाल यादव) इचाक थाना क्षेत्र के चंपा नावाडीह की रहनेवाली थी. कैसे हुई दुर्घटना : शनिवार सुबह 10.30 बजे बाबूलाल […]

विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग-बरही पथ एनएच 33 पर स्थित नगवां सिवाने नदी पुल के निकट सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. जबकि उसके पति दुर्घटना में घायल हो गये. मृतका देवंती देवी (पति बाबूलाल यादव) इचाक थाना क्षेत्र के चंपा नावाडीह की रहनेवाली थी.
कैसे हुई दुर्घटना : शनिवार सुबह 10.30 बजे बाबूलाल यादव पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से शहर की ओर आ रहे थे. पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में तेल लेकर एनएच 33 सड़क पर जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल पहुंची पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया.
घटनास्थल पर ही बाबूलाल यादव की पत्नी देवंती देवी की मौत हो गयी. जबकि बाबूलाल घायल हो गये. इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जबकि महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola