बजट पूर्व संगोष्ठी में भाग लेंगे कोडरमा के लोग

Updated at :04 Dec 2015 8:01 PM
विज्ञापन
बजट पूर्व संगोष्ठी में भाग लेंगे कोडरमा के लोग

बजट पूर्व संगोष्ठी में भाग लेंगे कोडरमा के लोग कोडरमा बाजार. वित्तीय वर्ष 2016-17 में राज्य के पेश होनेवाले बजट को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी जिलों के लोगों से बजट पर राय लेने का निर्देश दिया गया है. इस निर्देश के आलोक में सरकार के प्रधान सचिव अमित खरे ने उपायुक्त कोडरमा को […]

विज्ञापन

बजट पूर्व संगोष्ठी में भाग लेंगे कोडरमा के लोग कोडरमा बाजार. वित्तीय वर्ष 2016-17 में राज्य के पेश होनेवाले बजट को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी जिलों के लोगों से बजट पर राय लेने का निर्देश दिया गया है. इस निर्देश के आलोक में सरकार के प्रधान सचिव अमित खरे ने उपायुक्त कोडरमा को पत्र भेजा है. पत्र में बजट पूर्व होनेवाले संगोष्ठी में कोडरमा से भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है. इस निर्देश के तहत राज्य के अलग अलग प्रमंडल में संगोष्ठी को लेकर अलग अलग तिथि निर्धारित की गयी है. उतरी छोटानागपुर प्रमंडल की संगोष्ठी धनबाद में छह दिसंबर को, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की संगोष्ठी गुमला में 11 दिसंबर को होगी. जबकि कोल्हान प्रमंडल की संगोष्ठी चाइबासा में 13 दिसंबर को, संथाल प्रमंडल के लिए 24 दिसंबर को दुमका व पलामू प्रमंडल के लिए 23 दिसंबर को पलामू में संगोष्ठी आयोजित की जायेगी. संगोष्ठी में जिला से एक महिला प्रतिनिधि, एक कृषक प्रतिनिधि,एक शिक्षाविद्, एक छात्र प्रतिनिधि, एनजीओ प्रतिनिधि व चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधि को शामिल करना है. इसको लेकर कोडरमा जिला में सूची तैयार की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola