राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए ट्रायल छह को

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए ट्रायल छह को हजारीबाग. टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक कजर्न ग्राउंड में हुई. अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार ने की. बैठक में रांची में होनेवाले 61 वें स्कूल स्तरीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता पर चर्चा की गयी. 14 अलग-अलग खेलों का आयोजन होगा. विनय कुमार ने बताया कि इसके लिये […]
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए ट्रायल छह को हजारीबाग. टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक कजर्न ग्राउंड में हुई. अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार ने की. बैठक में रांची में होनेवाले 61 वें स्कूल स्तरीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता पर चर्चा की गयी. 14 अलग-अलग खेलों का आयोजन होगा. विनय कुमार ने बताया कि इसके लिये महिला-पुरुष वर्ग की टीमों का चयन को लेकर छह दिसंबर को ट्रायल होगा. चयनित खिलाड़ी फतेहपुर सिकरी में आयोजित 21 वीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे. बैठक में साजीद हुसैन, विकास कृष्ण गहलौत, गगन कुमार, मनोज कुमार,रमेश कुमार,शिबू कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान प्रीति कुमारी एवं उप कप्तान स्वेता कुमारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










