विद्यार्थी संत फ्रांसिस के गुणों को अपनायें
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Dec 2015 5:04 AM
विज्ञापन

हजारीबाग : संत फ्रांसिस जेवियर की पुण्यतिथि गुरुवार को संत जेवियर स्कूल में मनायी गयी.सुबह सात बजे स्कूल के सभागार में मिस्सा पूजा की गयी. प्राचार्य फादर पीजे जेम्स,फादर रोशन एवं जॉर्ज थॉमस सुपिरियर ने मिस्सा पूजा कराया. मिस्सा पूजा के समय स्कूल के विद्यार्थियों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया. फादर थॉमस ने संत फ्रांसिस […]
विज्ञापन
हजारीबाग : संत फ्रांसिस जेवियर की पुण्यतिथि गुरुवार को संत जेवियर स्कूल में मनायी गयी.सुबह सात बजे स्कूल के सभागार में मिस्सा पूजा की गयी. प्राचार्य फादर पीजे जेम्स,फादर रोशन एवं जॉर्ज थॉमस सुपिरियर ने मिस्सा पूजा कराया. मिस्सा पूजा के समय स्कूल के विद्यार्थियों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया. फादर थॉमस ने संत फ्रांसिस जेवियर के जीवनी पर प्रकाश डाला.
उन्होंने कहा कि हमें संत से प्रेरणा लेने की जरूरत है. संत के महत्वपूर्ण तीन गुण बौद्धिक,आध्यात्मिक एवं शारीरिक क्षमता विद्यार्थियों को अपनाना चाहिये. इनको लक्षित कर विद्यार्थी अपने उद्देश्य को पूरा करें. इस मौके पर संत जेवियर स्कूल ने बेहतर शिक्षा सेवा के लिए कई वरिष्ठ पुरोहितों को शॉल देकर सम्मानित किया. इनमें पूर्व प्राचार्य बिलडयोर के साथ अन्य पुरोहित शामिल थे.बच्चों ने प्रार्थना सभा में संत फ्रांसिस जेवियर को श्रद्धांजलि देने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
क्रॉस कंट्री दौड़
संत जेवियर डे के अवसर पर सुबह 11 बजे झील परिसर में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया. इसमें 292 अंक लाकर लोयोला हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि गुंजायगा द्वितीय,जेवियर को तृतीय और ब्रिटो हाउस को चौथा स्थानप्राप्त हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










