दीपावली को लेकर तेजी से घूम रहे चाक के पहिये
दीपावली काे लेकर तेजी से घूम रहे चाक के पहिये फोटो- 1 सीएच 4 में दीया बनाता कुम्हारचतरा़ जैसे-जैसे दीपावली त्योहार करीब आ रहा है़ कुम्हारों के चाक के पहिये तेजी से घूमने लगे हैं. मिट्टी से तरह-तरह के दिये बनाये जा रहे हैं. दीपावली में मिट्टी के दीये का अलग महत्व है़ पूजा-पाठ में […]
दीपावली काे लेकर तेजी से घूम रहे चाक के पहिये फोटो- 1 सीएच 4 में दीया बनाता कुम्हारचतरा़ जैसे-जैसे दीपावली त्योहार करीब आ रहा है़ कुम्हारों के चाक के पहिये तेजी से घूमने लगे हैं. मिट्टी से तरह-तरह के दिये बनाये जा रहे हैं. दीपावली में मिट्टी के दीये का अलग महत्व है़ पूजा-पाठ में लोग मिट्टी के दीये का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए दीपावली पर मिट्टी दीये की मांग अधिक होती है़ कुम्हार जाति के लोग सभी कार्य छोड़ कर इन दिनों दीया बनाने में लग गये हैं. शहर के बिंड मुहल्ला व दीवानखाना के अलावा विभन्न प्रखंडों में मिट्टी के दीये बनाये जा रहे हैं. डमौल के गेंदो कुम्हार ने कहा कि चाईनीज दीया व मौसम खराब होने के कारण धंधा मंदा पड़ गया है़ अब लोग मिट्टी दीया की जगह चाईनीज दीया का उपयोग अधिक करते हैं. इस कारण मेहनत के अनुपात कीमत नहीं मिल पाती है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










