शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह शुरू

Updated:
विज्ञापन

शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह शुरू डोर-टू-डोर जा कर गारबेज उठाने की जवाबदेही नयी किरण पगमिल हजारीबाग, मानव अधिकार संगठन हजारीबाग तथा ग्रामीण सेवा केंद्र को दी गयीहजारीबाग. शहर के नगर पर्षद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्यक्रम रविवार को झंडा चौक से प्रारंभ हुआ. नगर परिषद उपाध्यक्ष आनंद देव, कार्यपालक पदाधिकारी अजय साव ने […]

विज्ञापन

शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह शुरू डोर-टू-डोर जा कर गारबेज उठाने की जवाबदेही नयी किरण पगमिल हजारीबाग, मानव अधिकार संगठन हजारीबाग तथा ग्रामीण सेवा केंद्र को दी गयीहजारीबाग. शहर के नगर पर्षद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्यक्रम रविवार को झंडा चौक से प्रारंभ हुआ. नगर परिषद उपाध्यक्ष आनंद देव, कार्यपालक पदाधिकारी अजय साव ने सफाई मित्रों को कार्य प्रारंभ करने के लिए रवाना किया. तीन संस्था शहर के वार्डों में कार्य करेगी. नयी किरण पगमिल हजारीबाग को वार्ड संख्या एक, दो, तीन, चार, पांच, 12, 13, 14 तथा 16 वार्ड में डोर-टू-डोर जा कर गारबेज उठाने की जवाबदेही दी गयी है. मानव अधिकार संगठन हजारीबाग को वार्ड छह, सात, आठ, नौ, 10, 11 में सफाई की जवाबदेही दी गयी. जबकि ग्रामीण सेवा केंद्र को वार्ड नंबर 25, 26, 27, 28 की जवाबदेही दी गयी है. उपाध्यक्ष आनंद देव ने कहा कि हजारीबाग शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए यह कार्य प्रारंभ किया गया है. शहर के लोगों को भी इसमें सहयोग करना होगा. इस मौके पर नयी किरण संस्था के सचिव तौफिक अंसारी, मानव अधिकार संगठन के अध्यक्ष रौशन कुमार, ग्रामीण सेवा केंद्र के सचिव मनिंदर कुमार, विनय कुमार, डेविड एक्का, निजाम अंसारी, फारूक अंसारी, कुमार सूरज, जयपाल हंस, राकेश राम भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola