145 रुपये किलो बेचें अरहर दाल: एसडीओ

Updated:
विज्ञापन

145 रुपये किलो बेचें अरहर दाल: एसडीओ हजारीबाग. शहर के खुदरा व थोक दुकानदार अरहर की दाल 145 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक्री करेंगे. यह निर्देश एसडीओ अनुज कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद जारी किया गया है. एसडीओ ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार के सचिव के निर्देश पर […]

विज्ञापन

145 रुपये किलो बेचें अरहर दाल: एसडीओ हजारीबाग. शहर के खुदरा व थोक दुकानदार अरहर की दाल 145 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक्री करेंगे. यह निर्देश एसडीओ अनुज कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद जारी किया गया है. एसडीओ ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार के सचिव के निर्देश पर दुकानदारों के साथ 28 अक्तूबर को बैठक हुई थी. एसडीओ ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि अरहर की दाल सरकार की निर्धारित दर 145 रुपये प्रति किलो बेचें. अधिक कीमत लिये जाने की शिकायत मिलने पर दुकानदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर ने दुकानदारों को हिदायत दी कि वे निर्धारित दर से अधिक पैसा नहीं लें. बैठक में प्रदीप सिंह, पंकज कुमार, आलोक कुमार सहित शहर के थोक एवं खुदरा दुकानदार उपस्थित थे. इधर, दुकानदारों ने कहा कि केवल दर निर्धारित करने से काम नहीं चलेगा. जब तक अरहर दाल दुकानदारों को उपलब्ध नहीं होता. दर निर्धारित करने का लाभ जनता को नहीं मिल पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola