विभावि: रक्ति पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार

Updated:
विज्ञापन

विभावि: रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में बीएड व एमएड विभाग में रिक्त शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार चल रहा है. कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने बताया कि सात अंगीभूत बीएड कॉलेजों के लिए 103 पद व एमएड विभाग में सात पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही […]

विज्ञापन

विभावि: रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में बीएड व एमएड विभाग में रिक्त शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार चल रहा है. कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने बताया कि सात अंगीभूत बीएड कॉलेजों के लिए 103 पद व एमएड विभाग में सात पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए लिखित परीक्षा हुई है. अभी साक्षात्कार चल रहा है. इन पदों पर अनुबंध पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी. पहले दिन साक्षात्कार में 150 अभ्यर्थी, 28 अक्तूबर को 80 अभ्यर्थी शामिल हुए. साक्षात्कार के अंतिम दिन 29 अक्तूबर को 100 अभ्यर्थी शामिल होंगे. साक्षात्कार के लिए दो पैनल बनाये गये थे. एक पैनल में कुलपति प्रो गुरदीप सिंह व दूसरे पैनल में प्रतिकुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा शामिल हैं. दोनों पैनल में एक-एक विशेषज्ञ बाहर से बुलाये गये हैं. केंद्रीय लाइब्रेरी में एक सहायक लाइब्रेरियन व अन्य दो पदों के लिए आज साक्षात्कार हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola