घाघरा बगोदर का खिताब पर कब्जा
घाघरा बगोदर का खिताब पर कब्जा बरकट्ठा. चेचकप्पी गांव में खेली जा रही फुटबॉल प्रतियोगिता पर घाघरा बगोदर की टीम ने कब्जा जमाया. लाल मैदान में खेले गये फाइनल मैच में घाघरा बगोदर की टीम ने कोनहराकला बरकट्ठा की टीम को पेनाल्टी शूट में 3-0 से पराजित कर दिया. प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली […]
घाघरा बगोदर का खिताब पर कब्जा बरकट्ठा. चेचकप्पी गांव में खेली जा रही फुटबॉल प्रतियोगिता पर घाघरा बगोदर की टीम ने कब्जा जमाया. लाल मैदान में खेले गये फाइनल मैच में घाघरा बगोदर की टीम ने कोनहराकला बरकट्ठा की टीम को पेनाल्टी शूट में 3-0 से पराजित कर दिया. प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी चारों टीमों को बरकट्ठा थाना प्रभारी दयानंद आजाद की ओर से एक-एक फुटबॉल दिया गया. मुख्य अतिथि भाजपा नेता केदार साव व महेश मांझी ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में भुनेश्वर सिंह, प्रदीप सिंह, एतवारी साव, संतोष सिंह, राजकुमार सिंह, प्रकाश सिंह समेत अन्य लोग शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










