लीड... प्रदर्शनी से वैज्ञानिक सोच बढ़ती है
लीड… प्रदर्शनी से वैज्ञानिक सोच बढ़ती है फ्लैग- जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता शुरू, डीसी ने कहा683 मॉडलों की प्रस्तुति की गयीप्रदर्शनी में सभी 16 प्रखंडों के 683 बच्चे भाग ले रहे हैं.28 हैज 10 में विज्ञान प्रदर्शनी में डीसी मुकेश कुमार व अन्य.28 हैज 11 में विज्ञान प्रदर्शनी में लगे स्टॉल.हजारीबाग. जिलास्तरीय विज्ञान […]
लीड… प्रदर्शनी से वैज्ञानिक सोच बढ़ती है फ्लैग- जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता शुरू, डीसी ने कहा683 मॉडलों की प्रस्तुति की गयीप्रदर्शनी में सभी 16 प्रखंडों के 683 बच्चे भाग ले रहे हैं.28 हैज 10 में विज्ञान प्रदर्शनी में डीसी मुकेश कुमार व अन्य.28 हैज 11 में विज्ञान प्रदर्शनी में लगे स्टॉल.हजारीबाग. जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता बुधवार को सिंदूर स्थित संत रॉबर्ट उवि में शुरू हुई. इसका उदघाटन उपायुक्त मुकेश कुमार ने किया. मौके पर डीसी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक सोच बढ़ती है व आनेवाली पीढ़ी को गति मिलती है. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक चेतना को जागरूक करने में लगन व ईमानदारी से काम करें. यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. वहीं डीइओ सरिता दादेल ने विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य बताते हुए कहा कि वर्ग छह से दस तक के विद्यार्थियों को विज्ञान में जागरूकता लाना है. इस दौरान कार्मेल व संत रॉबर्ट बालिका उवि की छात्राओं ने स्वागत नृत्यगान प्रस्तुत किया. इसके बाद उपायुक्त ने मॉडल का निरीक्षण किया. मौके पर डीएसइ शिवेंद्र कुमार, शिक्षा उपाधीक्षक संध्या रानी भी मौजूद थे.दो दिन चलेगी विज्ञान प्रदर्शनी: विज्ञान प्रदर्शनी में सभी 16 प्रखंडों के 683 बच्चे भाग ले रहे हैं. प्रदर्शनी में इतने स्टॉल लगाये गये है. इनका सहयोग स्कूल के विज्ञान शिक्षक कर रहे हैं. प्रदर्शनी के पहले दिन 140 बच्चों का उनके मॉडल के साथ चयन किया गया. 51 मॉडल का चयन राज्य स्तर पर होगा. नवंबर 2015 के प्रथम सप्ताह में राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित विद्यार्थी भाग लेंगे. इसके लिए निर्णायक मंडली काम कर रही है. प्रदर्शन के संरचना पर 10,राइटअप पर 10 व अभिव्यक्ति पर 10 अंक मिलेगा.683 स्कूल प्रदर्शनी में शामिल हुए: नगर पालिका व सदर से 87, टाटीझरिया 22, इचाक 42, कटकमसांडी 47, कटकमदाग 43, पदमा 28, चौपारण 66, बरही 52, बड़कागांव 55, बरकट्ठा 53, विष्णुगढ़ 54, चलकुशा 20, चुरचू 30, डाड़ी 26, दारू 22 व केरेडारी प्रखंड के 46 सरकारी व मान्यता प्राप्त वर्ग छह से दस तक के विद्यार्थी शामिल हुए. उर्जा संरक्षण, गोबर गैस, वर्षा जल संरक्षण, पवन चक्की, पवन बिजली,सौर उर्जा व ईधन संरक्षण सहित विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किये.आवंटित राशि से कम लागत से बने हैं मॉडल: विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल बनाने के लिए 2500 रुपये दिया गया. शिक्षकों ने कहा कि अधिकांश मॉडल आवंटित राशि से कम लागत में बनाया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बीइइओ, बीआरपी, सीआरपी, बीपीओ, आरएमएसए कर्मी, डीइओ कार्यालय कर्मी ने भूमिका निभायी. मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, बीआरपी मधुसूदन कुमार सिंह, श्याम सिंह, रियाजुद्दीन खान, राजन, राहुल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










