मुखिया के 16 व वार्ड सदस्य के 30 उम्मीदवारों ने परचा भरा

Updated:
विज्ञापन

टाटीझरिया : टाटीझरिया प्रखंड में मंगलवार को 16 लोगों ने मुखिया पद के लिए नामांकन परचा भरा. वहीं 30 लोगों ने वार्ड सदस्य के लिए नामांकन किया. निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ हीरा कुमार के समक्ष मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इसमें भराजो पंचायत से टाटीझरिया के वर्तमान उप प्रमुख उपेंद्र कुमार पांडेय ने मुखिया पद […]

विज्ञापन
टाटीझरिया : टाटीझरिया प्रखंड में मंगलवार को 16 लोगों ने मुखिया पद के लिए नामांकन परचा भरा. वहीं 30 लोगों ने वार्ड सदस्य के लिए नामांकन किया. निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ हीरा कुमार के समक्ष मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इसमें भराजो पंचायत से टाटीझरिया के वर्तमान उप प्रमुख उपेंद्र कुमार पांडेय ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया.
भराजो से अशोक कुमार, किरण देवी, निमांचल कुमार, देव गंगा राम, पुनीत कुमार, नारायण विश्वकर्मा, हरि महतो, झरपो पंचायत से प्रमिला कुशवाहा, सुमित्रा देवी, सीता देवी, किरण देवी, धर्मपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया प्रवीण बॉबी, राकेश कुमार सिंह, खैरा पंचायत से निवर्तमान मुखिया सरिता देवी, टाटीझरिया पंचायत से पिंकी देवी, अनिता देवी ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया.इधर बीडीओ मोनी कुमारी के समक्ष 30 लोगों ने वार्ड सदस्य के पद के लिए नामांकन किया.
झरपो से निर्मल प्रसाद, सुरेंद्र कुमार राणा, उषा देवी, राहुल कुमार, मिथलेश प्रसाद, विजय कुमार, संतोष कुमार, बद्री भुइयां, मुकेश कुमार, सरिता देवी, रामविलास शर्मा, भराजो से रघुनंदन प्रसाद, तरुणा देवी, गुलाबी देवी, रोहित कुमार, गायत्री देवी, डहरभंगा से मालती देवी, धर्मपुर से निशान कुमार सिंह, उमा देवी, लैला खातून, ललिता देवी, अभय कुमार, सुमित्रा देवी, डुमर से उर्मिला देवी, टाटीझरिया से पिंगला देवी, यशोदा गुप्ता, बेड़म से लालमोहन कुमार महतो, विजय यादव, खैरा से वीरेंद्र कुमार ने वार्ड पार्षद के पद के लिए नामांकन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola