उपायुक्त से निविदा रद्द करने की मांग
उपायुक्त से निविदा रद्द करने की मांग कोडरमा. नगर पर्षद में निविदा संख्या 3/2015-16 में अनियमिता बरते जाने को लेकर संवेदकों ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर जांच करते हुए निविदा रद्द करने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि एनआइटी में निविदा डालनेे का समय एक बज कर 30 मिनट था, परंतु एक […]
उपायुक्त से निविदा रद्द करने की मांग कोडरमा. नगर पर्षद में निविदा संख्या 3/2015-16 में अनियमिता बरते जाने को लेकर संवेदकों ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर जांच करते हुए निविदा रद्द करने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि एनआइटी में निविदा डालनेे का समय एक बज कर 30 मिनट था, परंतु एक बज कर 45 मिनट तक निविदा डाली गयी. निविदा खोलने के समय मात्र तीन पदाधिकारी उपस्थित थे. संवेदकों ने यह भी कहा है कि निविदा पेपर में तीन रेट कोड किया जाता है. मगर इस निविदा में मात्र दो कोड किया गया था. ज्ञापन में अभिषेक कुमार सिंह,अजय सिंह, प्रदीप पासवान, संजय कुमार सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










