इटखोरी व मयूरहंड के 70 स्कूलों में एमडीएम बंद

Updated:
विज्ञापन

इटखोरी व मयूरहंड के 70 स्कूलों में एमडीएम बंद -चावल व राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन बंद है इटखोरी. प्रखंड में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना दम तोड़ती नजर आ रही है. इटखोरी व मयूरहंड प्रखंड के लगभग 70 स्कूलों में 15 दिन से एमडीएम बंद है. कई माह से चावल का आवंटन नहीं होने […]

विज्ञापन

इटखोरी व मयूरहंड के 70 स्कूलों में एमडीएम बंद -चावल व राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन बंद है इटखोरी. प्रखंड में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना दम तोड़ती नजर आ रही है. इटखोरी व मयूरहंड प्रखंड के लगभग 70 स्कूलों में 15 दिन से एमडीएम बंद है. कई माह से चावल का आवंटन नहीं होने व राशि के कारण एमडीएम बंद है़ एमडीएम बंद रहने से स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम हो रही है. जो बच्चे स्कूल जाते हैं, उन्हें दिन भर भूखे रह कर पढ़ना पड़ता है. निर्धारित समय सीमा पर चावल का उठाव नहीं होने के कारण एमडीएम का संचालन नियमित रूप से नहीं होता है. प्रत्येक तीन माह बाद एमडीएम बंद हो जाता क्या कहते हैं बीइइअोबीइइअो शिव शंकर अकेला ने कहा कि चावल के अभाव में एमडीएम बंद है. कब तक चावल उपलब्ध होगा, यह कहना मुश्किल है. आवंडन का पत्र आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola