एटीएम से फरजी निकासी का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एटीएम से फरजी निकासी का मास्टर माइंड गिरफ्तारहजारीबाग. एटीएम से फरजी निकासी करनेवाले मास्टर माइंड को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी शिवपुरी मुहल्ला का राहुल कुमार वर्मा है. आरोपी ने पांच एटीएम से लाखों रुपये की फरजी निकासी करने की बात स्वीकार की है. एसपी अखिलेश कुमार झा ने कहा कि कई […]

विज्ञापन

एटीएम से फरजी निकासी का मास्टर माइंड गिरफ्तारहजारीबाग. एटीएम से फरजी निकासी करनेवाले मास्टर माइंड को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी शिवपुरी मुहल्ला का राहुल कुमार वर्मा है. आरोपी ने पांच एटीएम से लाखों रुपये की फरजी निकासी करने की बात स्वीकार की है. एसपी अखिलेश कुमार झा ने कहा कि कई बैंक एटीएम से लाखों रुपये निकाल कर राहुल एयर ट्रेवल व एसी ट्रेन में ट्रेवल कर चुका है. आरोपी एटीएम में खड़ा रह कर उपभोक्ताओं के एटीएम का पासवर्ड व 16 डिजीट का नंबर देख कर अपने मोबाइल में नोट करता था. बाद में वह आसानी से रुपये की निकासी करता था. नेट बैंकिंग के माध्यम से शॉपिंग करने का भी सबूत मिला है. पुलिस कई दिनों से फरजी निकासी करनेवाले गिरोह को तलाश कर रही थी. एसपी ने कहा कि पकड़ा राहुल अकेले ही घटना को अंजाम दिया करता था.कॉल डिटेल के आधार पर पकड़ाया : थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को कॉल डिटेल के आधार पर पकड़ा गया है. पूछताछ में उसने बताया कि अब तक लाखों रुपये की निकासी की है. थाना में आये दिन एटीएम से फरजी निकासी के मामले पहुंच आ रहे थे. एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम के विशेषज्ञ को इस मामले के अनुसंधान में लगाया गया था. इसी आधार पर राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को एटीएम का पासवर्ड व नंबर नहीं बतायें. कोई भी बैंक अधिकारी इसकी मांग नहीं करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola