राज्य को अकाल क्षेत्र घोषित करे सरकार

Updated:
विज्ञापन

गांधी स्मारक के पास जदयू ने सामूहिक उपवास किया, आंदोलन की चेतावनी दी हजारीबाग : गांधी जयंती के मौके पर जदयू के नेताओं ने झारखंड राज्य को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर उपवास रख धरना दिया. उपवास कार्यक्रम कुम्हारटोली स्थित गांधी स्मारक परिसर में रखा गया. जिसका नेतृत्व जदयू प्रदेश महासचिव बटेश्वर […]

विज्ञापन
गांधी स्मारक के पास जदयू ने सामूहिक उपवास किया, आंदोलन की चेतावनी दी
हजारीबाग : गांधी जयंती के मौके पर जदयू के नेताओं ने झारखंड राज्य को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर उपवास रख धरना दिया. उपवास कार्यक्रम कुम्हारटोली स्थित गांधी स्मारक परिसर में रखा गया. जिसका नेतृत्व जदयू प्रदेश महासचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता ने किया.
उपवास कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों के किसान शामिल हुए. श्री मेहता ने कहा कि आज शपथ लें की जब तक राज्य को अकाल क्षेत्र घोषित नहीं किया जायेगा,आंदोलन करते रहेंगे.जरूरत पड़ी तो किसान जेल भरो आंदोलन भी चलायेंगे. मौके पर अर्जुन सिंह, राजीव सिंह, दीपक मेहता, मृत्युंजय सिंह, इंद्रदेव मेहता, मुनेंद्र मेहता, प्रो रामप्रकाश मेहता, राकेश गुप्ता,अशोक सिंह,प्रो पवन कुमार सिंह, विनोद चंद्रवंशी, महंत विजयानंद दास, महेंद्र राम, राम अवतार, भगत देवेश्वर रविदास, निर्मल साव,पप्पू राम, अजीत कुमार मेहता, हीरालाल साव, प्रसादी महतो, बैद्यनाथ पांडेय, राजेश, अशोक, नारायण साव, श्रीकांत , धनंजय, दीपनारायण समेत कई पार्टी कार्यकर्ता व किसान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola