गांधी जयंती पर जेल अदालत आज

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को जेपी केंद्रीय कारा में जेल अदालत लगेगी. इसके साथ-साथ बंदियों के बीच कानूनी साक्षरता कक्षा होगी. यह जानकारी विविध सेवा प्राधिकार के सचिव सब जज दिनेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन में राष्ट्रीय लोक अदालत […]

विज्ञापन
हजारीबाग : गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को जेपी केंद्रीय कारा में जेल अदालत लगेगी. इसके साथ-साथ बंदियों के बीच कानूनी साक्षरता कक्षा होगी. यह जानकारी विविध सेवा प्राधिकार के सचिव सब जज दिनेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी. लंबित वादों के साथ-साथ प्री लेटिगेशन मामले भी सलटाये जायेंगे. विशेष कर यातायात संबंधी वाद,पीटी मैटर और नगरपालिका से जुड़े मामलेसलटाये जायेंगे.
नये डालसा सचिव ने लिया पदभार : विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पद पर सब जज दिनेश कुमार ने गुरुवार को योगदान दिया. उन्होंने पूर्व सचिव एसके चौधरी से पदभार ग्रहण किया है. श्री कुमार सरायकेला सिविल कोर्ट से स्थानांतरित होकर हजारीबाग आये हैं. दिनेश कुमार 2002 बैच के न्यायिक सेवा के पदाधिकारी हैं.
नये निबंधक ने लिया पदभार : व्यवहार न्यायालय हजारीबाग में पदस्थापित एसडीजेएम राकेश कुमार ने सिविल कोर्ट निबंधक का पदभार लिया. मालूम हो कि पूर्व रजिस्ट्रार अभिमन्यु कुमार का रामगढ़ में खुल रहे सिविल कोर्ट में स्थानांतरण किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola