हजारीबाग में पेट्रोल पंप कर्मी से 3.15 लाख छीने
हजारीबाग : नवाबगंज रोड स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप के एकाउंटेंट बसंत साव से सोमवार को तीन लाख 15 हजार रुपये की छिनतई हो गयी. बसंत साव पंप के सेल का रुपया इंद्रपुरी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था. इसी क्रम में बाइक से दो युवक पहुंचे और रुपये से भरा […]
हजारीबाग : नवाबगंज रोड स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप के एकाउंटेंट बसंत साव से सोमवार को तीन लाख 15 हजार रुपये की छिनतई हो गयी. बसंत साव पंप के सेल का रुपया इंद्रपुरी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था. इसी क्रम में बाइक से दो युवक पहुंचे और रुपये से भरा थैला छीन कर फरार हो गये. आसपास के लोगों ने युवकों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. बसंत पैदल ही बैंक जा रहा था. थैला में हजार और पांच सौ के नोट थे.
उसने छिनतई की जानकारी अपने मालिक अनुपम अग्रवाल को दी. एकाउंटेंट और पेट्रोल पंप के मालिक ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. सदर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी है. पुलिस छिनतई करनेवालों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










