आरक्षण बचाओ छात्र महासंघ विधानसभा का घेराव करेंगे
हजारीबाग : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति आरक्षण बचाओ छात्र महासंघ की बैठक अंबेडकर छात्रावास में हुई. प्रत्येक जिलों में संगठन बनाया जायेगा. सभी जिले के छात्रावास में रहनेवाले अनुसूचित जाति के लोगों से संपर्क किया जायेगा. सभी एससी नेता, समाजसेवी, कर्मचारी, बुद्धिजीवी, अधिकारी से मिल कर सूची बनाकर कोष संग्रह किया जायेगा. राज्य के प्रत्येक […]
हजारीबाग : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति आरक्षण बचाओ छात्र महासंघ की बैठक अंबेडकर छात्रावास में हुई. प्रत्येक जिलों में संगठन बनाया जायेगा. सभी जिले के छात्रावास में रहनेवाले अनुसूचित जाति के लोगों से संपर्क किया जायेगा. सभी एससी नेता, समाजसेवी, कर्मचारी, बुद्धिजीवी, अधिकारी से मिल कर सूची बनाकर कोष संग्रह किया जायेगा.
राज्य के प्रत्येक जिलों में धरना प्रदर्शन भी होगा. आरक्षण को लेकर विधायक, सांसद के आवास और विधानसभा का घेराव किया जायेगा. जरूरत पड़ने पर पीआइएल जनहित याचिका दायर भी की जायेगी. महासंघ प्रत्येक माह बैठक करेगी. इस बैठक में खर्च का आय-व्यय पेश किया जायेगा. अनुसूचित जनजाति की भांति सरना कांड अनुसूचित जाति को भी धर्म कोड दिया जाये.
समिति बनी : अध्यक्ष विकास कुमार रजक, महासचिव विक्रम कुमार रवि, कोषाध्यक्ष विशाल बाल्मीमी, उपाध्यक्ष राहुल कुमार पासवान, सचिव रविषेक कुमार, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










