निगरानी विभाग की टीम करेगी जांच

Updated:
विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अजय सिंह की संपत्ति की जांच निगरानी विभाग की टीम करेगी. मुरारी लाल मीना निगरानी आइजी ने राजस्व कर्मचारी अजय सिंह के पांच हजार घूस लेते गिरफ्तारी व बरामद संपत्ति को प्रथम दृष्टा में आय से अधिक संपत्ति का मामला माना है. निगरानी टीम के एसपी एसपी […]

विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अजय सिंह की संपत्ति की जांच निगरानी विभाग की टीम करेगी. मुरारी लाल मीना निगरानी आइजी ने राजस्व कर्मचारी अजय सिंह के पांच हजार घूस लेते गिरफ्तारी व बरामद संपत्ति को प्रथम दृष्टा में आय से अधिक संपत्ति का मामला माना है.
निगरानी टीम के एसपी एसपी आलोक कुमार, डीएसपी प्राण रंजन पूरे मामले की जांच करेंगे. निगरानी ने 44/15 के तहत अजय सिंह को मुख्य आरोपी बना कर मामला दर्ज कर लिया है. इस पर दूसरा मामला आय से अधिक संपत्ति का दर्ज करने की तैयारी हो रही है.
जांच में संपत्ति का खुलासा होगा: शहर से सटे कस्तूरीखाप में भव्य भवन व भारी मात्रा में मिले जेवरात, 22 लाख नकद, 15 लाख का फिक्स डिपोजिट व 22 लाख का जमीन की कागजात अभी तक निगरानी के हाथ लगा है. निगरानी के वरीय अधिकारी ने बताया कि अजय सिंह के अन्य संपत्ति का भी ब्योरा उपलब्ध कराया गया है. विभाग इसकी जांच कर रही है.
अजय 1982 में चपरासी में बहाल हुआ था: अजय सिंह चपरासी से राजस्व कर्मचारी के बीच करोड़ों का संपत्ति अर्जित किया. बड़कागांव प्रखंड के 23 में से 11 पंचायत का राजस्व कर्मचारी अजय सिंह था. सीओ बड़कागांव का प्रिय पात्र होने के कारण सभी महत्वपूर्ण पंचायत इसे मिला था.
जिसमें भूमि अधिग्रहण का काम तेजी से हो रहा है. इसमें सिंदुवारी, डाडीकला, चेपाकला, सिकरी, सिरमा, बड़कागांव पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पोटंगा, गरसुल्ला व उरीमारी पंचायत के प्रभारी थे. वे 2005 से बड़कागांव अंचल में पदस्थापित हैं. 2011 में पास के प्रखंड केरेडारी में स्थानांतरित हुए थे. लेकिन फिर बड़कागांव में आ गये. बड़कागांव अंचल के लोगों की मांग है कि इस कर्मचारी की पूरी संपत्ति की जांच बड़े पैमाने होनी चाहिए.
बड़कागांव में निगरानी ने अब तक घूस लेते पांच लोगों को पकड़ा है: बड़कागांव प्रखंड में घूस लेनेवाले पांच कर्मचारी निगरानी द्वारा गिरफ्तार हुए हैं. इसमें पंचायत सेवक विनोद सिंह, राजस्व कर्मचारी अजय सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी, रोजगार सेवक शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola