आधी रात को इचाक पहुंचे एसडीओ नहीं मिले पदाधिकारी

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ डीसी को जानकारी देंगेइचाक. जिले के एसडीओ अनुज कुमार प्रसाद शुक्रवार की रात 11 बजे इचाक पहुंचे. वे सबसे पहले प्रखंड मुख्यालय में पहुंच कर पदाधिकारियों, कर्मियों के सरकारी आवास पर गये. वहां लटके ताले और बुझे लाइट को देख कर दंग रह गये. बाद में वे अपने अंगरक्षकों को […]

विज्ञापन

अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ डीसी को जानकारी देंगेइचाक. जिले के एसडीओ अनुज कुमार प्रसाद शुक्रवार की रात 11 बजे इचाक पहुंचे. वे सबसे पहले प्रखंड मुख्यालय में पहुंच कर पदाधिकारियों, कर्मियों के सरकारी आवास पर गये. वहां लटके ताले और बुझे लाइट को देख कर दंग रह गये. बाद में वे अपने अंगरक्षकों को प्रंखड कार्यालय में डियूटी पर तैनात चौकीदारों को बुलाया. पूछा कि यहां कौन-कौन पदाधिकारी रहते हैं. चौकीदारों ने साफ कहा कि पदाधिकारी तो दूर चपरासी और अनुबंध कर्मी भी नहीं रहते. चौकीदारों का जवाब सुन कर वे दंग रह गये. इसके बाद वे सीएचसी गये. जहां एक-दो स्वास्थ्य कर्मी आवास में मिले. डॉक्टरों को कैंपस से देख कर उन्होंने माथा पीट लिया. उन्होंने कहा कि भगोड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ डीसी को सूचित किया जायेगा. जरूरत पड़ी तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इससे पूर्व डीसी बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय रात में पहुंचे थे. जहां अधिकारियों के मुख्यालय में नहीं रहने पर कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिया था. मुख्यालय में नहीं रहने वाले अधिकारी और कर्मी नपेंगे. साथ ही वैसे कर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola