विभावि... अर्थशास्त्र विभाग में शिक्षक- अभिभावक गोष्ठी
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय पीजी अर्थशास्त्र विभाग में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ कामेश्वर उपाध्याय ने की. यह कार्यक्रम नैक को लेकर आयोजित की गयी. इसमें विभाग में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक एवं विभाग के शिक्षकों के बीच सीधी वार्ता हुई. डॉ कामेश्वर उपाध्याय एवं डॉ सजल मुखर्जी […]
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय पीजी अर्थशास्त्र विभाग में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ कामेश्वर उपाध्याय ने की. यह कार्यक्रम नैक को लेकर आयोजित की गयी. इसमें विभाग में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक एवं विभाग के शिक्षकों के बीच सीधी वार्ता हुई. डॉ कामेश्वर उपाध्याय एवं डॉ सजल मुखर्जी ने विभाग के पठन-पाठन एवं उपलब्धियों को अभिभावकों के समक्ष रखा. अभिभावक के तरफ से विभाग में होनेवाली समस्या को रखा गया. जिसका जवाब विभागाध्यक्ष ने दिया. कार्यक्रम में डॉ रानी अस्थाना, डॉ केके सिन्हा, डॉ उमेंद्र सिंह, डॉ विनीता रानी एक्का, डॉ इफ्शा खुर्शीद समेत विभाग के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










