.....गृक्ष रक्षकों को समय पर भुगतान हो
हजारीबाग. झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी संघ की समीक्षा बैठक सोमवार को सिंदूर स्थित कैंप में हुई. अध्यक्षता व संचालन केदार प्रसाद ने किया. समीक्षा में संघ के कुछ पदाधिकारी दोषी पाये गये. गृह रक्षकों को समय पर डिमांड नहीं मिलता. जिससे उनमें उदासीनता पायी गयी. संघ ने निर्णय लिया कि तीन दिन के अंदर […]
हजारीबाग. झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी संघ की समीक्षा बैठक सोमवार को सिंदूर स्थित कैंप में हुई. अध्यक्षता व संचालन केदार प्रसाद ने किया. समीक्षा में संघ के कुछ पदाधिकारी दोषी पाये गये. गृह रक्षकों को समय पर डिमांड नहीं मिलता. जिससे उनमें उदासीनता पायी गयी. संघ ने निर्णय लिया कि तीन दिन के अंदर डिमांड नहीं मिला, तो कार्रवाई करने तैयार रहेगा. गृह रक्षकों को समय पर भुगतान हो. चेक व ड्राफ्ट जमा होने पर सात दिन के अंदर भुगतान किया जाये. ऐसा नहीं होने पर संघ के वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की जायेगी. बैठक में पुरानी समिति क ो भंग कर नयी समिति गठित करने पर विचार हुआ. संघ का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए तदर्थ कमेटी का गठन किया गया. जिसमें जिला अध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, जिला सचिव केदार प्रसाद, कोषाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद मेहता, संगठन सचिव रामप्रकाश मेहता एवं कार्यालय सचिव संत किशोर प्रसाद मेहता को बनाया गया है. तदर्थ कमेटी को तीन माह का समय दिया गया है. बैठक में झारखंड महासचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष बुद्धदेव मांझी, संगठन सचिव रामप्रकाश महतो, सुरेंद्र प्रसाद, कृष्ण कुमार मेहता, नागेश्वर प्रसाद, अर्जुन मेहता, मो इमरान कौशर, खुशनारायण प्रसाद मेहता, हीरामन ,शैलेश, राजू कुमार, विनोद, द्वारिका प्रसाद समेत कई सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










