चेक पर फरजी हस्ताक्षर कर छह लाख निकाले
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड लेखा प्रबंधक का कारनामा हजारीबाग : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर प्रखंड के लेखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने चेक पर फरजी हस्ताक्षर कर छह लाख तीन हजार रुपये निकाल लिये. यह राशि सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खाते से निकासी की गयी है. चेक पर फरजी हस्ताक्षर कर रुपये निकासी […]
विज्ञापन
प्रखंड लेखा प्रबंधक का कारनामा
हजारीबाग : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर प्रखंड के लेखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने चेक पर फरजी हस्ताक्षर कर छह लाख तीन हजार रुपये निकाल लिये. यह राशि सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खाते से निकासी की गयी है.
चेक पर फरजी हस्ताक्षर कर रुपये निकासी मामले की जांच मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि शंकर प्रसाद और जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ संजय जायसवाल कर रहे हैं. सिविल सजर्न डॉ धर्मवीर ने जांच अधिकारियों से जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट मांगी है. प्रखंड लेखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पर 22 चेक पर फरजी हस्ताक्षर कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के खाता नंबर 481010110003085 से छह लाख तीन हजार की निकासी करने का आरोप है. इधर जांच की भनक लगते ही लेखा प्रबंधक ने फरजी तरीके रुपये निकासी की गलती स्वीकार ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










