पीएम के आगमन को लेकर भाजपा की बैठक
चौपारण. प्रखंड के जिला परिषद डाक बंगला में भाजपा की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साहू ने व संचालन सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता ने किया. बैठक में 28 जून को बरही में प्रधानमंत्री के आगमन पर प्रचार-प्रसार के लिए प्रखंड को तीन जोन में बांटा गया है. इसमें जोन […]
चौपारण. प्रखंड के जिला परिषद डाक बंगला में भाजपा की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साहू ने व संचालन सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता ने किया. बैठक में 28 जून को बरही में प्रधानमंत्री के आगमन पर प्रचार-प्रसार के लिए प्रखंड को तीन जोन में बांटा गया है.
इसमें जोन एक का प्रभारी जिप सदस्य सुनील साहू एवं सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता को बनाया गया है. जबकि दूसरे जोन का प्रभारी राजेश सहाय, मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साहू को बनाया गया है. तीसरे जोन का प्रभारी उप प्रमुख सीताराम साहू,गजाधर प्रसाद,अरविंद सिंह, योगेश कुमार सिंह को बनाया गया है. बैठक में सुनील साहू,राजेश सहाय, कृष्णा साव, वीरेंद्र सिंह, वृजनंदन सिंह, सुरेश साव, सीताराम साव, गजाधर प्रसाद, राजेश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










