वन संरक्षक आवास परिसर से चंदन के पेड़ की चोरी
हजारीबाग. वन विभाग कॉलोनी स्थित वन संरक्षक महेंद्र प्रसाद के आवास परिसर से एक चंदन के पेड़ को काट कर तस्कर चुरा ले गये. वन संरक्षक का आवास बंद है. वन संरक्षक महेंद्र प्रसाद प्रशिक्षण के लिए कटरा गये हैं. आवास की रखवाली के लिए चार फॉरेस्ट गार्ड भी तैनात किये गये हैं. चंदन पेड़ […]
हजारीबाग. वन विभाग कॉलोनी स्थित वन संरक्षक महेंद्र प्रसाद के आवास परिसर से एक चंदन के पेड़ को काट कर तस्कर चुरा ले गये. वन संरक्षक का आवास बंद है. वन संरक्षक महेंद्र प्रसाद प्रशिक्षण के लिए कटरा गये हैं. आवास की रखवाली के लिए चार फॉरेस्ट गार्ड भी तैनात किये गये हैं. चंदन पेड़ की चोरी के संबंध में वनपाल ने बड़ी बाजार टीओपी में आवेदन दिया है.
टीओपी प्रभारी एके सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. प्रभारी ने बताया कि वन संरक्षक के आवास व परिसर की रखवाली के लिए चार फॉरेस्ट गार्ड लगे हुए हैं. बावजूद चंदन पेड़ काट कर चोर कैसे ले गये, इस बिंदु पर भी जांच चल रही है. मामले का अनुसंधान दारोगा ठेकिया उरांव कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










