यूपी में मुहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा, एक की दर्दनाक मौत, 6 लोग झुलसे

Updated:
विज्ञापन

यूपी में ताजिया जुलूस में हादसा

UP Accident: यूपी के एटा में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया. इससे करंट फैल गया और जुलूस में शामिल कई लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए.

विज्ञापन

UP Accident: उत्तर प्रदेश में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एटा के अलीगंज क्षेत्र में ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे उसमें करंट उतर आया. हादसे में जुलूस में शामिल सात लोग झुलस गए. सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 22 वर्षीय सैफ को मृत घोषित कर दिया. बाकी छह घायलों का उपचार जारी है. हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर घटना पर आक्रोश जताया. घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर मामले को शांत किया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, घायलों का हालचाल जाना और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की. घटना की जानकारी मिलते ही लाइन काट दी गई थी. बताया जा रहा है कि ताजिया की ऊंचाई अधिक थी. प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

बिजली लाइन से टकराने से हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ताजिया जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई, जबकि हर साल सुरक्षा को देखते हुए ऐसा किया जाता था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां बिजली का पोल झुका हुआ था. जुलूस के दौरान ताजिया हल्का झुक गया और उस पर लगी लोहे की पट्टी बिजली के तारों से छू गई, इससे ताजिये में करंट उतर आया और उसे उठाए लोग उसकी चपेट में आ गए.

मामा के घर रहता था सैफ

बतादें कि सैफ अपने मामा के घर कानपुर में रहता था. वहां बाइक मिस्त्री था. मुहर्रम के कारण आठ दिन पहले ही वह अलीगंज आया था. उसे ताजिए बनाने का शौक था और अच्छे बनाता था, इसके लिए अलीगंज के साथी युवकों ने फोनकर उसे बुला लिया था, जिस दिन से वह अलीगंज आया था उसी दिन से इस कार्य में जुट गया था. वह हर वर्ष ताजिये को लेकर उत्साहित रहता था.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola