बरकट्ठा व चलकुशा में विद्युत सेवा ठप
बरकट्ठा. बरकट्ठा तथा चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति सेवा पूरी तरह से ठप है. विद्युत सेवा के ठप रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरकट्ठा पावर सब स्टेशन का लाइन जिसे बरही के डीवीसी से जोड़ा गया है उस 33 हजार वोल्ट के लाइन […]
बरकट्ठा. बरकट्ठा तथा चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति सेवा पूरी तरह से ठप है. विद्युत सेवा के ठप रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरकट्ठा पावर सब स्टेशन का लाइन जिसे बरही के डीवीसी से जोड़ा गया है उस 33 हजार वोल्ट के लाइन में फॉल्ट आ जाने से विद्युत समस्या उत्पन्न हुई है. बुधवार शाम से बरकट्ठा में शुरू हुए मूसलाधार बारिश गुरुवार की सुबह तक जारी रही. वर्षा के कारण उत्पन्न हुई बिजली समस्या गुरुवार देर शाम समाचार भेजे जाने तक ठीक नहीं हो पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










