बाइक लूट कर भाग रहे दो अपराधी पकड़ाये
24बीकेटी2में- हथियार के साथ पकड़े गये अपराधी.बरकट्ठा. मोटरसाइकिल लूट कर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ कर गोरहर पुलिस को सौंप दिया. प्रखंड के ग्राम डुमरडीहा निवासी विनोद मुर्मू (पिता- सीताराम मुर्मू) की हीरो होंडा सीडी डाउन मोटरसाइकिल (जेएच-02एसी-6240) को अपराधियों ने खैरा जंगल के निकट हथियार के बल पर […]
24बीकेटी2में- हथियार के साथ पकड़े गये अपराधी.बरकट्ठा. मोटरसाइकिल लूट कर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ कर गोरहर पुलिस को सौंप दिया. प्रखंड के ग्राम डुमरडीहा निवासी विनोद मुर्मू (पिता- सीताराम मुर्मू) की हीरो होंडा सीडी डाउन मोटरसाइकिल (जेएच-02एसी-6240) को अपराधियों ने खैरा जंगल के निकट हथियार के बल पर लूट लिया. घटना की सूचना उसने अपने ससुर ग्राम गोरहर निवासी को फोन पर दी. अपराधियों ने मोटरसाइकिल लूट कर जीटी रोड के रास्ते बगोदर की ओर भागने के क्रम में ग्रामीणों ने गोरहर गांव के समीप दो अपराधी को लोडेड हथियार के साथ पकड़ लिया. जबकि एक भागने में सफल रहा. पकड़े गये अपराधियों ने अपना नाम कारू कुमार (पिता- भुवनेश्वर मंडल) तथा उमेश कुमार (पिता- जीवाधन मंडल) दोनों ग्राम अटकाडीह बगोदर निवासी बताया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










