गाल्होबार में कई चापानल खराब, परेशानी

Updated:
विज्ञापन

विष्णुगढ़. प्रखंड स्थित गाल्होबार गांव में लगाये गये आधा दर्जन से ज्यादा चापानल खराब है. गरमी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीण लखन महतो ने बताया कि खराब पड़े चापानल की मरम्मत के लिए उनके द्वारा कई बार विभाग के लोगों को कहा गया पर स्थिति यथावत […]

विज्ञापन

विष्णुगढ़. प्रखंड स्थित गाल्होबार गांव में लगाये गये आधा दर्जन से ज्यादा चापानल खराब है. गरमी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीण लखन महतो ने बताया कि खराब पड़े चापानल की मरम्मत के लिए उनके द्वारा कई बार विभाग के लोगों को कहा गया पर स्थिति यथावत बनी हुई है. ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. कहां-कहां खराब है चापानल : गाल्होबार के भादो ठाकुर के घर के सामने, गुड़ी प्रजापति के घर के सामने, लखन महतो के घर के सामने के अलावे केंदुआडीह के आंबेडकर बस्ती में बजरंग बली स्थान के पास तरवाटांड़ चौक एवं तिलैया में दो चापानल खराब है. ग्रामीणों ने अविलंब इस खराब पड़े चापानल की मरम्मत करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola