नगर परिषद का सभी कामकाज वाई-फाई से

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग नगर परिषद कार्यालय में अब वाई-फाई तक नीकी से कामकाज होंगे. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साहू ने बताया कि कार्यालय में होने वाले सभी कार्यों को वाई-फाई सिस्टम से जोड़ा गया है. इससे कोई भी कंप्यूटरीकृत कार्य में विलंब नहीं होगा.लोगों को निर्धारित समय पर हर प्रकार […]

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग नगर परिषद कार्यालय में अब वाई-फाई तक नीकी से कामकाज होंगे. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साहू ने बताया कि कार्यालय में होने वाले सभी कार्यों को वाई-फाई सिस्टम से जोड़ा गया है. इससे कोई भी कंप्यूटरीकृत कार्य में विलंब नहीं होगा.लोगों को निर्धारित समय पर हर प्रकार का प्रमाण पत्र दिया जायेगा.वहीं लोगों के शिकायत संबंधी आवेदन पर भी जल्द सुनवाई होगी. श्री साव ने कहा कि कार्यालय का बेहतर संचालन के लिए सभी कंप्यूटर एक सर्वर से जोड़ा गया है और कार्यालय के सभी कंप्यूटर को एक ही कक्ष में केंद्रित किया जायेगा.जिससे लोगों का काम आसानी से किया जायेगा.कार्यालय में बॉयोमेट्रिक सिस्टम एवं सीसीटीवी लगाने की तैयारी की जा रही है.इससे नगर परिषद में कार्यरत कर्मी अपनी उपस्थिति बॉयोमेट्रिकी से दर्ज करेंगे और कार्यालय की गतिविधियों पर नजर सीसी कैमरे से रखी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola