ओडीएफ के तहत जागरूकता अभियान व प्रभात फेरी
3इचाक 1 में प्रभात फेरी में शामिल मुखिया, बीडीओ व अन्य इचाक. स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले शौच मुक्त के लिए बोंगा पंचायत में जागरूकता अभियान व प्रभातफेरी निकाली गयी. बीडीओ रामगोपाल पांडेय ने प्रभात फेरी के दौरान लोगों को खुले शौच करने से क्या नुकसान होता है. इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी […]
3इचाक 1 में प्रभात फेरी में शामिल मुखिया, बीडीओ व अन्य इचाक. स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले शौच मुक्त के लिए बोंगा पंचायत में जागरूकता अभियान व प्रभातफेरी निकाली गयी. बीडीओ रामगोपाल पांडेय ने प्रभात फेरी के दौरान लोगों को खुले शौच करने से क्या नुकसान होता है. इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रभातफेरी बोंगा, सिरसी से होते हुए बोंगा पंचायत भवन पंहुची. वंही बोंगा पंचायत मुखिया भागवत प्रसाद मेहता ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर घर में शौचालय बनाकर बोंगा पंचायत को खुले से शौच मुक्त पंचायत बनाना है. कार्यक्रम में पंसस उमेश मेहता, वार्ड सदस्य दिलीप कुमार, जीरा देवी, रेखा कुमारी, जलसहिया, बीपीओ ममता सिंह, महिला प्रचार प्रसार पदाधिकारी ममता सिन्हा, पंचायत सेवक हरियाचन्द्र पांडेय, उदित नारायण वर्मन समेत जनसेवक, रोजगार सेवक, सहिया, आंगनबाड़ी के सेविका, सहायिका, किसान मित्र, प्रेरक, पारा शिक्षक समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










