जिले के खिलाड़ियों ने सात पदक जीते

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2024 6:07 PM

विज्ञापन

आगरा (यूपी) में आयोजित 41वां राष्ट्रीय जूनियर क्योरुगी और 38वां राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई.

विज्ञापन

हजारीबाग.

आगरा (यूपी) में आयोजित 41वां राष्ट्रीय जूनियर क्योरुगी और 38वां राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई. झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे जिले के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया. सात खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते. स्वर्ण पदक जीतने वाली सुप्रिया यादव, सौरभ यादव, रजत पदक अनुप्रिया कुमारी, रजनी कुमारी, कांस्य पदक आलोक रंजन, रूपाली राज वर्मा, पलक कुमारी ने जीती. राष्ट्रीय कोच में रोशन गुप्ता, निरंजन यादव, राज शेखर सिंह थे. ताइक्वांडो संघ के चेयरमैन संजय उपाध्याय, अध्यक्ष सुमन कुमार तिवारी, सचिव हेमंत कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, सह सचिव चंदन राणा, रोशन गुप्ता, वीपेंद्र प्रकाश, आकाश शर्मा, अंकित राय एवं संघ के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola