4.50 लाख मिला मुआवजा, 29 घंटे बाद जाम हटा

Updated at : 26 Feb 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
4.50 लाख मिला मुआवजा, 29 घंटे बाद जाम हटा

सड़क दुर्घटना में अश्विनी मिश्रा की मौत के विरोध में लगाया गया जाम 25 फरवरी की रात करीब 11 बजे हटा लिया गया.

विज्ञापन

केरेडारी. केरेडारी थाना क्षेत्र के बुकरू मोड़ में सड़क दुर्घटना में अश्विनी मिश्रा की मौत के विरोध में लगाया गया जाम 25 फरवरी की रात करीब 11 बजे हटा लिया गया. इसके बाद इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ. ज्ञात हो कि चट्टी बारियातु कोल ट्रांसपोटिंग की हाइवा से एमआर पतरातू थाना क्षेत्र के सयाल निवासी अश्विनी मिश्रा की घटना स्थल पर हो गयी थी. दुर्घटना से गुस्साये ग्रामीण व परिजन सड़क पर उतर आये. उन्होंने 24 फरवरी की शाम छह बजे से सड़क जाम कर प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. कोल कंपनियों ने मृतक की पत्नी नमिता कुमारी को चार लाख 50 हजार का चेक एवं 50 हजार नकद दिया. कंपनी में मृतक के आश्रित को नौकरी देने की शर्त पर जाम 25 फरवरी की रात 11 बजे हटा लिया गया. मौके पर केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार, मृतक के बड़े भाई अभिषेक कुमार मिश्रा, भाभी विनीता मिश्रा, भाजपा मंडल महामंत्री नरेश कुमार महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा एवं कंचन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola