25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ऑल संथाल स्टूडेंट्स यूनियन ने मनाया सरहुल पर्व

23हैज60में- सरहुल नृत्य करते ऑल संथाल स्टूडेंट्स यूनियन के लोग हजारीबाग. ऑल संथाल स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा सरहुल पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. यूनियन द्वारा संत कोलंबा कॉलेज मोड़ से ढोल व मांदर लिये नाचते-गाते प्रारंभ किया. जो विभिन्न चौक होते हुए अखाड़ा में पहुंचे. ऑल संथाल स्टूडेंट्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू ने […]

23हैज60में- सरहुल नृत्य करते ऑल संथाल स्टूडेंट्स यूनियन के लोग हजारीबाग. ऑल संथाल स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा सरहुल पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. यूनियन द्वारा संत कोलंबा कॉलेज मोड़ से ढोल व मांदर लिये नाचते-गाते प्रारंभ किया. जो विभिन्न चौक होते हुए अखाड़ा में पहुंचे. ऑल संथाल स्टूडेंट्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू ने कहा कि सरहुल उल्लास का पर्व है. सरहुल हम प्राकृति पूजा के रूप में मनाते हैं. यह पर्व आनंद को बांटने का पर्व है. यह साल वृक्ष सिर्फ इसलिए झारखंडी आदिवासी समुदायों का आराध्य नहीं है कि यह जीवन के लिए सबसे उपयोगी है. बल्कि इसलिए भी है कि तेज आंधी-तूफान, अकाल आदि के बावजूद यह खड़ा रहता है. यूनियन के केंद्रीय प्रवक्ता आनंद सोरेन ने कहा कि सरहुल पर्व साहस, हिम्मत, संघर्ष और धैर्य का अदभूत प्रतीक है. साल वृक्ष न केवल जीवन देता है. बल्कि जीवन बचाता भी है. इस पर्व को मुंडारी, संथाली, नागपुरी, खोरठा कुड़ुख, उरांव जाति के लोगों ने हषार्ेल्लास के साथ मनाया. कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू, कें द्रीय उपाध्यक्ष नरेश सोरेन, कोषाध्यक्ष रमेश हेम्ब्रोम, केंद्रीय सचिव पन्नालाल मुर्र्मू, रमेश टुडू, विजय मुर्मू, चुन्नुलाल मांझी, लालझी मांझी, प्रमोद कुमार मुर्र्मू, सिद्वार्थ कुमार बेसरा, दिनेश मुर्मू, मोदी मुर्मू, चैना मुर्मू, देवीलाल मुर्मू, प्रदीप टुडू, रीना हेम्ब्रोम, दिलीप टुडू आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें