.. निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 334 मरीजों का हुआ इलाज
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

शहर के मटवारी स्थित परफेक्ट स्माइल डेंटल क्लीनिक में पिछले तीन दिनों में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में कुल 334 मरीजों का उपचार किया गया.
विज्ञापन
हजारीबाग. शहर के मटवारी स्थित परफेक्ट स्माइल डेंटल क्लीनिक में पिछले तीन दिनों में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में कुल 334 मरीजों का उपचार किया गया. शिविर के दौरान दांतों की सफाई, दांत भरना, एक्स-रे, दांत निकालना तथा दवा वितरण जैसी सभी सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान की गईं. शिविर में बगोदर निवासी 45 वर्षीय शकीला खातून का दांत निकाला गया. वहीं चतरा निवासी 70 वर्षीय बलदेव महतो ने कहा कि लंबे समय से दांत की समस्या से परेशान थे, जिसका समाधान डॉ आशीष द्वारा दांत भरकर किया गया. शिवपुरी की 35 वर्षीय ममता देवी ने दांतों की सफाई कराई और संतुष्टि जाहिर की. डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि वे पिछले 21 वर्षों से समय-समय पर ऐसे निशुल्क शिविर आयोजित करते आ रहे हैं. आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा. क्लीनिक की निर्देशिका निधि रानी ने कहा कि ऐसे शिविरों से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलता है. शिविर को सफल बनाने में सान्वी श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव, राजेश कुमार, राम किशोर सिंह, अमर मिश्रा, पीयूष सिन्हा, अनुभव मिश्रा, महेंद्र राणा, उषा सिंह और चंदन सिंह का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










