कटकमसांडी में व्रजपात से बेटे की मौत, पिता घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

उलांज गांव में गुरुवार की दोपहर हुई वज्रपात में 30 वर्षीय रियाज अंसारी की मौत हो गयी.
विज्ञापन
कटकमसांडी.
उलांज गांव में गुरुवार की दोपहर हुई वज्रपात में 30 वर्षीय रियाज अंसारी की मौत हो गयी. जबकि पिता इसाक मियां गंभीर रूप से घायल हो गया. पिता-पुत्र दोनों किसानी कार्य के लिए खेत गए थे. इसी दौरान बारिश के साथ वज्रपात हुई. इसमें बेटा रियाज अंसारी की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने इसाक मियां को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. कटकमसांडी पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. कटकमसांडी थाना प्रभारी देवदत्त सिह ने बताया कि थाना में यूडी का मामला दर्ज किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










