महाभंडारा में 25 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

Updated:
विज्ञापन

शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति

विज्ञापन

बरही. बरही भगवती मंदिर परिसर में नौ दिन से चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार को महाहवन से हुई. इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मौके पर महाभंडारा किया गया. इसमें पहले ब्राह्मणों व कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया. इसके बाद लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. महाभंडारा दोपहर से देर रात तक चला. व्यवस्था के संचालन में यज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सुरेंद्र रजक, रमेश ठाकुर, अध्यक्ष विपिन सिन्हा, महासचिव बलराम केसरी, कोषाध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर बबलू, अवधेश सिंह, लल्लू सिंह, पंकज वर्णवाल, कन्हैया सिंह, रमेश श्रीवास्तव, मनोज उपाध्याय, गुरुदेव गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव सहित दर्जनों लोग लगे हुए थे.

नमन विद्या में पुरस्कार वितरण समारोह

हजारीबाग. शहर के नमन विद्या विद्यालय में कक्षा आठ एवं नौ के विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह हुआ. अतिथि डीआइजी अंजनी कुमार झा ने मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र व पुस्तक देकर सम्मानित किया. विद्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. हिंदी व अंग्रेजी हैंडराइटिंग, साइंस व मैथ्स क्विज, निबंध लेखन, क्रिएटिव राइटिंग, पोएट्री, रंगोली, ड्राइंग समेत कई प्रतियोगिताओं के कक्षावार विजेताओं की घोषणा समारोह में की गयी. कक्षा आठ से मनस्वी सिन्हा, आन्या जैन, श्रेयश वर्मा सहित अन्य छात्र पुरस्कृत हुए. कक्षा नौ से सोनाक्षी सेन, धैर्य जैन, अभिज्ञान चौधरी समेत कई विद्यार्थियों को सम्मान मिला. डीआइजी श्री झा ने विद्यार्थियों को करियर व परीक्षाओं की तैयारी पर टिप्स दिये.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola