10हैज16मेंं- जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल.हजारीबाग. भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और सांसद जयंत सिन्हा का ॠणी हूं. दोनों नेताओं के आशीर्वाद से सदर विधानसभा का उम्मीदवार बना. इन्हीं के मार्गदर्शन में हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास में भागीदार बनूंगा. श्री जायसवाल सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी अपने को प्रत्याशी मान कर चुनाव लड़ें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को लेकर जनता के बीच जा रहा हूं. झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं से समर्थन मांग रहा हूं.नगर भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा ने कहा कि मनीष के उम्मीदवार बनने से भाजपाईयों में काफी खुशी है. कार्यकर्ता बूथ स्तर तक तैयारी में लग गये हैं. सदर प्रखंड मंडल अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व व राज्य नेतृत्व ने युवा व जुझारू उम्मीदवार मनीष जायसवाल को बनाया है. हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव कार्य में जुट गये हैं. दारू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने कहा कि विधानसभा में भाजपा के पक्ष में माहौल है. मनीष के उम्मीदवार बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है. कटकमसांडी मंडल अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने कहा कि हमलोगों के बीच उम्मीदवार के चुनाव मैदान में आने से भाजपा संगठन के लोगों को मजबूती मिली है. कटकमदाग मंडल अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा ने सलगावां मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया. सभी पंचायत अध्यक्षों ने मनीष के पक्ष में बूथ स्तर पर मजबूती से जुटने का संकल्प लिया. बैठक में जगदीप सिन्हा, इंद्रजीत मिश्रा, तापेश्वर साव, देवनारायण साव, काली गोप, विनीत सिंह, उमेश, बालेश्वर प्रसाद, रंजीत कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए. यशवंत सिन्हा के आवास पर बैठक आज : डेमोटांड़ स्थित पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के आवास ॠषभ में 11 नवंबर को 10 बजे से सदर विधानसभा की बैठक होगी. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा बैठक में भाग लेंगे. इसके अलावे प्रत्याशी मनीष जायसवाल, विधानसभा प्रभारी सुशील कुमार, धर्मेंद्र तिवारी समेत सदर विधानसभा के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे.
BREAKING NEWS
Advertisement
ओके…यशवंत व जयंत सिन्हा का ॠणी हूं : मनीष जायसवाल
10हैज16मेंं- जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल.हजारीबाग. भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और सांसद जयंत सिन्हा का ॠणी हूं. दोनों नेताओं के आशीर्वाद से सदर विधानसभा का उम्मीदवार बना. इन्हीं के मार्गदर्शन में हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास में भागीदार बनूंगा. श्री जायसवाल सदर विधानसभा क्षेत्र में […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement