बड़कागांव. प्रखंड में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना. हर घर व दुकान में माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गयी. बड़कागांव के काली मंदिर, चंदौल के काली मंदिर व खरांटी के काली मंदिर में मां काली की पूजा 12 बजे रात से प्रात: 10 बजे तक की गयी. इस दौरान बकरों की बलि दी गयी. प्रखंड के विभिन्न गांव व मुहल्लों में मोमबत्ती, मिट्टी के दीये एवं इलेक्ट्रॉनिक्स लाइट जला कर लोगों ने दीपावली मनायी. बड़कागांव के काली मंदिर प्रांगण में भक्ति जागरण का आयोजन हुआ. इसे अध्यक्ष रामकिशोर प्रसाद, सचिव रामवृक्ष कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, मनोरंजन मंत्री सरोज विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, उप सचिव शिबू विश्वकर्मा, उप कोषाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा, जुगेश्वर राम, शंभु विश्वकर्मा, बिरजू विश्वकर्मा, गौतम विश्वकर्मा, संरक्षक रामसेवक सोनी, संयोजक मुखिया बिशुन रजक, कार्यकारिणी कमेटी में जिप अध्यक्ष बीके जायसवाल, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पंसस राजीव रंजन, बुद्धिनाथ महतो, लक्ष्मण विश्वकर्मा, अवधेश मिश्रा, लखन लाल विश्वकर्मा ने सफल बनाया. दीपावली के अवसर पर हर गांव, मुहल्ले में लोग जुआ खेलते नजर आये. जुआ के अड्डों पर पांच रुपये से लेकर 60 हजार रुपये तक की बोली लगती रही.
लेटेस्ट वीडियो
बड़कागांव में दीपावली….
बड़कागांव. प्रखंड में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना. हर घर व दुकान में माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गयी. बड़कागांव के काली मंदिर, चंदौल के काली मंदिर व खरांटी के काली मंदिर में मां काली की पूजा 12 बजे रात से प्रात: 10 बजे तक की गयी. इस दौरान बकरों की बलि दी […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
