हजारीबाग. बंदोबस्त कार्यालय के कर्मी प्रकाशनाथ राय पर पत्नी को गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में बुधवार को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मृतका खुशबू देवी के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. क्या है मामला: 21 अक्तूबर की रात बंदोबस्त कार्यालय के कर्मी ने पत्नी खुशबू देवी को गला घोंट कर हत्या कर दिया. शव को लेकर एक एंबुलेंस से रात में भाग रहा था. खुशबू देवी की हत्या का सूचना इसके पिता चंद्रशेखर राय को मिली. तत्काल घटना की जानकारी सदर पुलिस को दिया. एंबुलेंस से शव ले जाने के क्रम में चौपारण पुलिस की मदद से सदर पुलिस महिला के शव को बरामद किया. मृतका के पति को पुलिस गिरफ्तार कर लिया. मृतका के पिता चंद्रशेखर राय ने सदर थाना कांड संख्या 1048/14 के तहत दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बोध गया अमर बिगहा गांव के प्रकाश नाथ से 2007 में खुशबू का विवाह हुआ था. इससे दो बच्चे भी हैं. मृतका का मायके बोध गया है. दोनों न्यू एरिया मुहल्ला में किराये के मकान में रहते थे. मृतका के पिता ने दामाद पर आरोप लगाया है कि खुशबू को दहेज के लिए गला घोंट कर हत्या कर दी.
लेटेस्ट वीडियो
दहेज के लिए पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
हजारीबाग. बंदोबस्त कार्यालय के कर्मी प्रकाशनाथ राय पर पत्नी को गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में बुधवार को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मृतका खुशबू देवी के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. क्या है मामला: 21 अक्तूबर की रात बंदोबस्त कार्यालय के कर्मी ने पत्नी खुशबू देवी […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
