हजारीबाग से गुम 139 मोबाइल बरामद, संबंधित लोगों को किया वापस

Updated:
विज्ञापन
धारकों को मोबाइल सौंपते एसपी अभियान | Prabhat Khabar Network

धारकों को मोबाइल सौंपते एसपी अभियान | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग पुलिस ने ऑपरेशन भरोसा के तहत सीइआइआर पोर्टल की मदद से 139 गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं. जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

हजारीबाग: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने सीइआइआर पोर्टल में दर्ज मोबाइल को बरामद कर शनिवार को मोबाइल धारकों को सौंप दिया. हजारीबाग एसपी अमन कुमार के निर्देश पर पुलिस ऑफिस में शिविर लगाकर बरामद हुए मोबाइल को वास्तविक मालिको को सौंपा गया.

हजारीबाग पुलिस ने विगत दो माह के अंदर गुम हुए 139 मोबाइल को बरामद किया था. मोबाइल धारकों के नाम पता के आधार पर उन्हें पुलिस ऑफिस बुलाया गया और गुम हुए बरामद मोबाइल को सौंपा गया. सरकार के सीइआइआर पोर्टल में दर्ज गुम मोबाइल बरामद-डीजीपी झारखंड के निर्देश पर सीइआइआर पोर्टल में दर्ज हुए गुम मोबाइल को ऑपरेशन भरोसा के तहत बरामद किये गये मोबाइल को उनके मालिकों को सौंपा गया.

खोया मोबाइल मालिको को मिलने पर उनके चेहरे में खुशी झलकी और पुलिस पर भरोसा हुआ. हजारीबाग सदर, मुफ्फसिल, कोर्रा, लोहसिंघना, बड़ीबाजार, पेलावल, चौपारण, बरही, इचाक, पदमा, बरकट्ठा, गोरहर, चालकुशा, बड़कागांव, केरेडारी, गिद्दी,चरही, दारू, टाटीझरिया, विष्णुगढ़, कटकमसांडी, कटकमदाग समेत सभी थाना की पुलिस से जब्त 139 मोबाइल को उनके धारकों को सौंपा गया. एसपी अमन कुमार निर्देश पर पुलिस ऑफिस में शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में एएसपी अभियान अमित कुमार, साइबर थाना के दीपक कुमार, मुफ्फसिल थाना के विंदेश्वर महतो उपस्थित थे. अभियान एएसपी ने कहा कि मोबाइल गुम होने पर थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराकर सरकार के सीइआइआर पोर्टल में सारे कागजात अपलोड कर दें.

पोर्टल में मोबाइल से संबंधित सारे कागजात, अपना आधारकार्ड, किसी मोबाइल नंबर अपलोड करना है.पोर्टल में मोबाइल गुमशुदगी का मामला दर्ज होने पर पुलिस शीघ्र ही उसे ढूंढकर निकाल लेगी.


विज्ञापन
Shankar

लेखक के बारे में

By Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola