बुधनी अब तक इंदिरा आवास से वंचित, खगिया ने मांगी वृद्धा पेंशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2020 2:54 AM
हजारीबाग : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने सदर प्रखंड में जनता दरबार लगाया था. यहां जनता ने अपनी फरियाद रखी. जनता दरबार में तुरांग गांव के मो समीर ने कहा कि 31 अगस्त 2019 को खतियानी रैयती जमीन का रसीद काटने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन रसीद नहीं कटा. ओरिया की बुधनी ने […]
हजारीबाग : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने सदर प्रखंड में जनता दरबार लगाया था. यहां जनता ने अपनी फरियाद रखी. जनता दरबार में तुरांग गांव के मो समीर ने कहा कि 31 अगस्त 2019 को खतियानी रैयती जमीन का रसीद काटने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन रसीद नहीं कटा.
ओरिया की बुधनी ने कहा कि छपरी लगा कर रह रही हूं, लेकिन आज तक इंदिरा आवास नहीं मिला. चुटियारो के वृद्ध खगिया देवी ने कहा कि पांच साल पहले वृद्धा पेंशन की स्वीकृति मिली, लेकिन आज तक खाते में एक भी पैसा नहीं आया. ओरिया की सुनीता देवी, लीलावती देवी ने राशन कार्ड एवं वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










