कटकमसांडी के पिकनिक स्पॉट पर खूब हुई मस्ती

Updated at : 02 Jan 2020 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
कटकमसांडी के पिकनिक स्पॉट पर खूब हुई मस्ती

कटकमसांडी : नववर्ष के आगमन को लेकर कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड में उत्साह का माहौल रहा. मंगलवार को वर्ष 2019 की विदाई के लिए विभिन्न जगहों पर लोग एकत्रित हुए. देर रात तक डीजे की धुन पर युवा नृत्य करते रहे. रात 12 बजे नये साल का स्वागत आतिशबाजी से की और एक दूसरे को […]

विज्ञापन

कटकमसांडी : नववर्ष के आगमन को लेकर कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड में उत्साह का माहौल रहा. मंगलवार को वर्ष 2019 की विदाई के लिए विभिन्न जगहों पर लोग एकत्रित हुए. देर रात तक डीजे की धुन पर युवा नृत्य करते रहे. रात 12 बजे नये साल का स्वागत आतिशबाजी से की और एक दूसरे को नये साल की बधाई दी.

कई जगहों पर लोगों ने केक काट खुशियां मनायी. इधर, बुधवार की सुबह जहां कुछ लोग पर्यटन स्थलों की ओर रवाना हुए, तो कुछ लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर नये साल की शुरुआत की. प्रखंड के छड़वा डैम, राजडेरवा हजारीबाग वन्य आश्रयणी, महाने नदी, गोबरदहा नदी, कटकमसांडी के सीमांत बलबल नदी, बंजिया का मस्तूल क्षेत्र सहित विभिन्न जगहों पर लोगों की भीड़ लगी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola