ePaper

चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की निगरानी

Updated at : 14 Dec 2019 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की निगरानी

हजारीबाग : विस चुनाव के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है. हजारीबाग सदर विस, बरही विस और बरकट्ठा विस के स्ट्रांग रूम में इवीएम रखने के बाद सभी दलों के प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सील कर दिया गया. स्ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी की जा रही है. स्ट्रांग रूम […]

विज्ञापन

हजारीबाग : विस चुनाव के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है. हजारीबाग सदर विस, बरही विस और बरकट्ठा विस के स्ट्रांग रूम में इवीएम रखने के बाद सभी दलों के प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सील कर दिया गया. स्ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी की जा रही है.

स्ट्रांग रूम के एरिया को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है. यहां सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है. सभी विधानसभा के पर्यवेक्षक, सुरक्षा पर्यवेक्षक, आरओ के संयुक्त हस्ताक्षर स्ट्रांग रूम के शटर पर चिपका दिये गये हैं. मांडू विधानसभा का स्ट्रांग रूम गालोबार और नरकी कलस्टर का इवीएम शाम करीब छह बजे पहुंची.
उसके बाद सील किया गया. ज्ञात हो कि इन कलस्टरों पर इवीएम एवं मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया गया था. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola