दो लाख बच्चों ने ली खाना खाने से पहले हाथ धोने की शपथ

हजारीबाग : जिले के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने मध्याह्न भोजन से पहले हाथ धुलाई की. इस दौरान 137 उच्च विद्यालयों के 40 हजार बच्चों को हाथ धुलाई के प्रति जागरूक किया गया. वही प्रारंभिक 1456 स्कूलों में डेढ़ लाख बच्चों को जागरूक […]
हजारीबाग : जिले के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने मध्याह्न भोजन से पहले हाथ धुलाई की. इस दौरान 137 उच्च विद्यालयों के 40 हजार बच्चों को हाथ धुलाई के प्रति जागरूक किया गया.
वही प्रारंभिक 1456 स्कूलों में डेढ़ लाख बच्चों को जागरूक किया गया और खाना खाने से पहले हाथ धोने की शपथ दिलायी गयी. इस दौरान सभी स्कूलों में स्वच्छता सप्ताह मनाया गया. स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया. शिक्षकों ने बच्चों से कहा खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोना है वहीं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है.डीइओ लुधी कुमारी एवं डीएसइ महमूद आलम ने मंगलवार को बताया कि सभी स्कूलों में यह अभियान 15 से 21 अक्तूबर तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




