22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भीड़ में घुसा वाहन, आठ घायल

दारू : टाटा विक्टा सूमो पंचायत की भीड़ में गुरुवार को घुस गयी. इस दुघर्टना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सूमो ने पंचायत के सामने खड़े सात दो पहिया वाहन व दो साइकिल को भी रौंद दिया. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना दारू वार्ड बंगला […]

दारू : टाटा विक्टा सूमो पंचायत की भीड़ में गुरुवार को घुस गयी. इस दुघर्टना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सूमो ने पंचायत के सामने खड़े सात दो पहिया वाहन व दो साइकिल को भी रौंद दिया.

सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना दारू वार्ड बंगला (निर्माणाधीन प्रखंड परिसर में) सुबह करीब सवा आठ बजे की है. नाराज भीड़ ने वाहन चालक की जमकर पिटाई की. बाद में दुर्घटना के विरोध में करीब चार घंटे तक हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग जाम रखा. प्रशासन के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा
लिया गया.

घायलों की सूची : दारूडीह के राजेश रोशन (पिता महादेव प्रसाद), दारू खैरिका निवासी मनोज ठाकुर (पिता जमुना ठाकुर), इरगा निवासी गांगो साव (पिता स्व चेता साव), छोटका इरगा निवासी अजरुन साव (पिता स्व होरिल साव), छोटका इरगा निवासी उत्तम कुमार (पिता उमेश साव), खैरिका निवासी पचन महतो, छोटका इरगा निवासी पियारी साव का नाम घायलों शामिल है.

जिनका वाहन क्षतिग्रस्त हुआ : पंकज सोनी का पैशन प्रो, शंकर सोनी का होंडा, विनोद कुमार रवि का टीवीएस,अमित कुमार सिन्हा का ग्लेमर, प्रेम कुमार का हीरो होंडा,रोशन कुमार सिन्हा का वेलोसिटी,राजेश कु मार की साइकिल के अलावा कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें