सर्पदंश से दो दिन में दो मासूम की मौत

Updated at : 27 Jun 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से दो दिन में दो मासूम की मौत

कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी व कटकमदाग प्रखंड में दो दिनों के अंदर सर्पदंश से दो मासूमों की मौत हो गयी. इनमें कटकमसांडी प्रखंड के कठौतिया गांव निवासी राजेश प्रसाद की तीन वर्षीय पुत्री सिमरन कुमारी और कटकमदाग प्रखंड के ओदरना गांव के दशरथ गंझू के तीन वर्षीय पुत्र विवेक कुमार शामिल हैं. सर्पदंश […]

विज्ञापन

कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी व कटकमदाग प्रखंड में दो दिनों के अंदर सर्पदंश से दो मासूमों की मौत हो गयी. इनमें कटकमसांडी प्रखंड के कठौतिया गांव निवासी राजेश प्रसाद की तीन वर्षीय पुत्री सिमरन कुमारी और कटकमदाग प्रखंड के ओदरना गांव के दशरथ गंझू के तीन वर्षीय पुत्र विवेक कुमार शामिल हैं.

सर्पदंश के बाद दोनों बच्चों का गांव में झाड़ फूंक कराया गया. ऐसे में समय पर इलाज नहीं होने से दोनों की मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने प्रखंड प्रशासन से सहायता राशि की मांग की है. समाचार लिखे जाने तक कठोतिया की सिमरन का शव उसके घर पर ही पड़ा था. मृतक बच्ची के पिता दूसरे राज्य में काम करने गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola